आजमगढ़। कांग्रेस संगठन के प्रति उनकी सक्रियता एवं पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों के अनुरूप पिछड़ा वर्ग के लोगों के कल्याण की दिशा में किए जा रहे कार्यों को देखते हुए श्री राम प्यारे यादव को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग का प्रदेश महासचिव मनोनीत किया गया है।

पार्टी की ओर से जारी मनोनयन पत्र में उम्मीद जताई गई है कि श्री यादव संगठन के माध्यम से पिछड़े वर्ग के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस से जोड़ने और संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

मनोनयन पत्र में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के चेयरमैन डा. अनिल जयहिन्द तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में संगठन को मजबूत करने की दिशा में सक्रिय योगदान की अपेक्षा व्यक्त की गई है।

श्री राम प्यारे यादव के प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *