मुग़लसराय/चंदौली, 3 अक्टूबर 2026।
गरीब, जरूरतमंद और बेसहारा लोगों की मदद के उद्देश्य से इंडियन रोटी बैंक मुग़लसराय-चंदौली टीम द्वारा शनिवार को सेवा एवं भोजन वितरण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत टीम ने 279 पैकेट भोजन तैयार कर जरूरतमंद लोगों के बीच वितरित किए।
इंडियन रोटी बैंक की टीम ने जरूरतमंद लोगों तक पहुंचकर उन्हें भोजन उपलब्ध कराया। संस्था का उद्देश्य है कि समाज में कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए। टीम के सदस्यों ने कहा कि जनसहयोग से इस तरह के सेवा कार्यों को आगे भी निरंतर और नि:स्वार्थ भाव से जारी रखा जाएगा।
टीम ने लोगों से अपील की कि वे इस नेक कार्य में अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग करें। सदस्यों का कहना है कि समाज का प्रत्येक सहयोग टीम के लिए हिम्मत और ताकत का काम करता है।
इस सेवा कार्य के दौरान शोएब, फरमान, सलामुद्दीन, मोहम्मद हुसैन, शाहरुख और फैसल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
इंडियन रोटी बैंक मुग़लसराय-चंदौली टीम में शोएब खान, जिला कोऑर्डिनेटर (अध्यक्ष), चंदौली IRB तथा शहला शाहाब, महिला कोऑर्डिनेटर, चंदौली IRB के साथ बड़ी संख्या में सदस्य सेवा कार्यों में योगदान दे रहे हैं।
टीम के सदस्यों में डॉ. हाजी हुजैफा, आरिफ खान, डॉ. संजय त्रिपाठी, डॉ. गुंजन गौरव, डॉ. अलिफ रजा, डॉ. कासिम, मोहसिन आजम, फरमान अहमद, फैयाज अंसारी, शादाब खान, एस. जमाल, फहद हुसैन, एस. फाजिल, सरफराज अहमद, तैय्यब, शाकिब, जकी, गुड्डू, आशिफ हुसैन, शफकत अबरार, सोनी विश्वकर्मा, अमित, शुभम, आशीष, टिंकू शर्मा, सुहेब अहमद, जैद, आशुतोष, राशिद अली, मोहम्मद शाकिब, आकाश सेठ, सैफ (राजा), नेसार शाह, असफाक, सुहैल माहिर, गुफरान अहमद, फैजान, सौरभ सिंह, फैज आलम, मस्तान अहमद, फैसल, अमिताभ और दीपक कुमार सहित अन्य सदस्य शामिल हैं।
इंडियन रोटी बैंक का संदेश:
“भूखा न सोए कोई अपना।”
संस्था द्वारा किए जा रहे इस सेवा कार्य को समाज के जरूरतमंद लोगों तक भोजन और सहयोग पहुंचाने की दिशा में एक सराहनीय पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *