इस गौरवपूर्ण समारोह में उत्तर प्रदेश के चंदौली जनपद के तीन शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले शिक्षकों में कम्पोजिट विद्यालय मझगावां नई बस्ती के श्री सादिक मोहिउद्दीन, नौगढ़ ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय रीठिया के सहायक अध्यापक श्री रिंकू यादव तथा सकलडीहा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय शिवपुर की श्रीमती पूनम गुप्ता शामिल हैं।
इन तीनों शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्य एवं योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि से चंदौली जनपद के शिक्षा जगत में खुशी और गर्व का माहौल है।
राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान प्राप्त करने वाले शिक्षकों की यह उपलब्धि जनपद के लिए गौरवपूर्ण क्षण मानी जा रही है। शिक्षकों का यह सम्मान न केवल उनके समर्पण और मेहनत को पहचान देता है, बल्कि अन्य शिक्षकों को भी शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करता है।
चंदौली के तीनों शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान मिलने से जनपद का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है।
AKCLIVENEWS18
