देशभर के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, 9 टीमों ने जीते स्वर्ण पदक
आजमगढ़। हरिशचंद्र मिश्रा पब्लिक स्कूल (HMPS), सरायमंदराज, कार्तलपुर बाईपास में आयोजित CBSE National Archery Tournament 2026 का मंगलवार, 6 अक्टूबर को भव्य एवं गरिमामय समापन हुआ। एक से छह अक्टूबर तक चले छह दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय टूर्नामेंट में देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे खिलाड़ियों ने अलग-अलग आयु वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
प्रतियोगिता के Indian Round में अंडर-14 वर्ग में Mega Mind Sr. Sec. School, Tosham के अमन, अभिनव, मयंक एवं योगेश, अंडर-17 में Seth M. R. Jaipuria School, Varanasi के अथर्व जायसवाल, अभय प्रताप एवं डिंकर तथा अंडर-19 में Dev Gurukul के तिलक, आरव एवं विराज ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
वहीं Recurve Round के अंडर-14 वर्ग में Srinert Global School के अनंत गुप्ता, आलोक गुप्ता, प्रभात सिंह एवं प्रवीण सिंह, अंडर-17 में Rawal Convent School, Sohna के जयदीप रावत, अनुज शर्मा एवं आरव तथा अंडर-19 में Valaraigate Vidyalayam, Tamil Nadu के S. V. Nagul Pranav, A. Shiva Pranav एवं S. Parvendhan ने स्वर्ण पदक जीता।
Compound Round में अंडर-14 वर्ग में Dev Centenary, Haridwar के कबीर, मनन, यथार्थ एवं श्लोक, अंडर-17 में Rawal Convent School, Haryana के सार्थक कौशिक, मंदीप एवं अमन तथा अंडर-19 में Joseph & Mary Public School के मिर्नाल सिन्हा, हिमांशु एवं प्रिंस ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
आयोजन समिति की हुई सराहना
समापन समारोह में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती ज्योति रिछारिया ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, टीम अधिकारियों, तकनीकी अधिकारियों और आयोजन से जुड़े सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इतने बड़े राष्ट्रीय आयोजन की सफल मेजबानी HMPS के लिए गौरव का विषय है। प्रतियोगिता से युवा खिलाड़ियों को खेलों के प्रति प्रेरणा मिलने के साथ ही आजमगढ़ को राष्ट्रीय खेल मंच पर पहचान मिली है।
समारोह में अतिथियों ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन एवं आयोजन समिति ने सभी स्वर्ण पदक विजेताओं और उनकी टीमों को बधाई दी। छह दिनों तक चले इस राष्ट्रीय आयोजन के सफल समापन के साथ आजमगढ़ में आयोजित CBSE National Archery Tournament 2026 का भव्य समापन हुआ।
