आजमगढ़ जिले के तरवा थाना अध्यक्ष ने , लोक आस्था के महापर्व छठ पर तरवा थाना अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने एक बार फिर मानवता की नई मिसाल पेश की है।

जहां एक तरफ पुलिस का काम कानून व्यवस्था संभालना माना जाता है, वहीं तरवा थानाध्यक्ष ने छठ पर्व पर गरीब और जरूरतमंद परिवारों के चेहरों पर मुस्कान लाने का काम किया है। उन्होंने थाने पर महिलाओं को बुलाकर अपने हाथों से छठ का प्रसाद वितरित किया।तस्वीरें तरवा थाना परिसर की हैं। थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह अपने कार्यालय में महिलाओं को छठ महापर्व का प्रसाद दे रहे हैं। ताकि संसाधनों की कमी के कारण कोई भी गरीब, असहाय और वंचित परिवार छठ पर्व पर उदास न रहे।थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह का यह पहला मौका नहीं है। इससे पहले दीपावली के अवसर पर भी उन्होंने बानवासी परिवारों के बीच जाकर मिठाई वितरित की थी और उन्हें पर्व की खुशियों में शामिल किया था।

उनका कहना है कि पुलिस सिर्फ डंडे और वर्दी का नाम नहीं है, पुलिस का असली धर्म है जनता की सेवा और उनके दुख-सुख में साथ खड़ा होना।

प्रसाद पाकर महिलाओं के चेहरे खिल उठे। उन्होंने थानाध्यक्ष का आभार जताया और कहा कि इस मदद से उनका परिवार भी पूरे उत्साह के साथ छठ पर्व मना सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *