ब्यूरो रिपोर्ट अबुल बशर आजमीं
आजमगढ़ सरायमीर कस्बे के मेनरोड स्थिति बी.यस.सी. मार्ट सरायमीर,,का उदघाटन 14जनवरी को उपजिलाधिकारी निजामाबाद संतरंजन,व तहसीलदार निजामाबाद कमल कुमार ने संयुक्त रूप फीता काटकर किया।इस अवसर क्षेत्र के सभ्रांत नागरिकों, नेताओं, ग्राम प्रधानों की भारी भीड़ मौजूद रही।इस से पूर्व धार्मिक रीत से मौलाना सरफराज साहब मदनी इस्लाही,मौलाना ओबैदुल्लाह आज़मी.की. दुआखानी से इस सुपरमार्केट का शुभारम्भ प्रातः 10 बजे किया गया।यह सुपरमार्केट के 4फलोर पर फेमिली के लिऐ हर प्रकार के सामानों से सजाया गया है। सरायमीर , आज़मगढ़ मे ही नही पूरे प्रदेश बी.यस.सी. एण्ड कम्पनी विदेशी सामानो के बेचने के लिये काफी मशहूर थे।अब इस सुपर बृहद मार्केट खोलकर एक नये अध्याय मे कदम रखा है। इस कार्यक्रम मे भाग लेने वालों में मुख्यरूप से पूर्व मंत्री सपा नेता रामआसरे विश्वकर्मा,नफीस अहमद विधायक, पूर्व ब्लाक प्रमुख इसरार अहमद,समाज सेवी हाजी इफ्तेखार अहमद उर्फ निरहू,ऐडोकेट मोहम्मद आज़म,थानाध्यक्ष सरायमीर यादवेन्द्र पाण्डेय,सहित और बहुत लोग रहे।
फोटो फीता काटते हुऐ।
