गाजीपुर। जखनियां के भुड़कुड़ा स्थित श्री महंत रामबरन दास इंटर कॉलेज में चल रहे चार दिवसीय संत बूला, गुलाल भीखा साहेब अखिल भारतीय ईनामी हॉकी प्रतियोगिता का समापन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि सांसद अफजाल अंसारी ने विजेता व उपविजेता टीम को शील्ड देकर सम्मानित किया। रोमांचक फाइनल मुकाबला गाज़ीपुर व भुड़कुड़ा के बीच खेला गया। जिसमें मेजबान भुड़कुड़ा ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए पहले हाफ में एक गोल से बढ़त बनाई। इसके बाद गाजीपुर ने भी एक गोल करके मैच बराबर कर दिया। बेहद रोमांचक मैच अंत तक 1-1 से बराबरी पर ही खत्म हो गया। जिसके बाद पेनाल्टी शूट हुआ और गाजीपुर के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन के चलते गाजीपुर ने प्रतियोगिता जीत ली।
रिपोर्टर अनिल कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *