पुलिस अधीक्षक गोण्डा के निर्देशन में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृड़ बनाये रखने हेतु जनपद में चलाया गया विशेष चेकिंग अभियान

ब्यूरो हामिद अली,
गोण्डा,अयोध्या धाम में श्री राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम सकुशल समापन के उपरान्त पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल के निर्देशन में आज दिनांक 22.01.2024 को सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृड़ बनाये रखने हेतु जनपद में विशेष चेकिंग अभियान चलाकर जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा अपने अपने सर्किल /थाना क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर सभी संवेदनशील स्थलों/धार्मिक स्थलों के आस पास प्रभावी पेट्रोलिगं किया जा रहा है ।पेट्रोलिगं के दौरान समस्त कार्यक्रमों , धार्मिक व्यक्तियों तथा धर्म स्थलों के प्रबन्धकों से समन्वय व संवाद स्थापित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये जा रहे है। तथा महोदय के निर्देशन में स्थानीय अभिसूचना इकाई व सोशल मीडिया मानिटरिंग सेन्टर गोण्डा को सक्रिय रहकर सोशल मीडिया पर सौहार्द /सम्प्रदायिक/विद्वेषकारी पोस्ट करने वालों को चिन्हित कर प्रभावी कार्यवाही किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *