अवैध कच्ची शराब की छापेमारी में 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 02 अभियोग पंजीकृत

ब्यूरो हामिद अली, गोण्डा जिलाधिकारी नेहा शर्मा के निर्देशानुसार आबकारी विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम नारायणपुर थाना नवाबगंज,गढ़ी थाना वजीर्गंज जनपद गोंडा में आकस्मिक दबिश दी गई, दबिश के दौरान कुल 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया गया, 1500 किलो लहन एवं शराब बनाने के उपकरण नष्ट किया गये। और आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कुल 02 अभियोग पंजीकृत किया गया।
उन्होंने बताया है कि दविश के दौरान 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया गया। साथ ही 1500 किलो लहन नष्ट किया गया। साथ ही शराब बनाने का उपकरण नष्ट किया गया, तथा आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत कुल 02 अभियोग पंजीकृत किया गया। विशेष प्रवर्तन अभियान निरन्तर जारी है।
उन्होंने बताया है कि जनपद में अवैध कच्ची शराब की छापेमारी का कार्यक्रम चलता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *