फूलपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर रेलवे हाल्ट के पास रविवार के दोपहर को ताप्ती गंगा ट्रेन की चपेट में आने से बाइक सवार अहरौला के सिरपट्टी गांव निवासी 30 वर्षी सत्येंद्र पांडे की मौत हो गई। मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
सत्येंद्र पांडे खेती बाड़ी कर परिवार का भाषण करते थे। दिन में ही किसी कार्य वश फूलपुर आए थे। दोपहर को बाइक से घर लौट रहे थे कि जगदीशपुर रेलवे हाल्ट के पास बाइक खड़ी कर सर्च कर रहे थे कि तभी पटरी से गुजर रही ताप्ती गंगा एक्सप्रेस के चपेट में आने से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे जीआरपी पुलिस ने घायल को फूलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही पत्नी व चार बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।
