संवाददाता शरफुद्दीन आज़मी
मुबारकपुर (आजमगढ़): फोटो।
जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र आजमगढ़ के सौजन्य से हस्तशिल्प विपणन केंद्र मुबारकपुर में सोमवार निवेश की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। जिसमें जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष लक्ष्मण मौर्य सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं जिला उद्योग केंद्र के कर्मचारीयों ने भाग लिया। समारोह कार्यक्रम में बोलते हुए श्री मौर्य ने कहा कि देश और प्रदेश की सरकार व्यवसायियों के व्यवसाय को आगे बढ़ाने एवं अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए देश एवं प्रदेश में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन कर रही हैं और इसके द्वारा व्यवसाईयों को वित्तीय मदद प्रदान कर रही है। यहां निर्मित रेशमी साड़ी को एक जिला एक उत्पाद के अंतर्गत चुना गया है। यहां निर्मित रेशमी साड़ी देश और विदेश में जाती हैं यहां के व्यवसाय को बुनकर भाइयों और कारोबारियों की मेहनत और लगन से बनारसी साड़ी के नाम से जाना जाता है। हम लोगों ने सरकार से मांग की थी कि हमारे विधानसभा मुबारकपुर में व्यवसायियों को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा वित्तीय मदद कर व्यवसाय से जुड़े व्यवसायियों ,कारोबारियों एवं बुनकरों को वित्तीय मदद प्रदान करें जिससे वह अपना व्यवसाय आगे बढ़ाएं और रेशमी साड़ी का व्यवसाय आगे बढ़ सके इससे जुड़े व्यवसायियों एवं बुनकरों के जीवन स्तर में सुधार हो सके क्षेत्र वासियों को अधिक से अधिक रोजगार मिल सके।
आयोजन के मुख्य अतिथि प्रदेश कार्य समिति किसान मोर्चा के सदस्य दिवाकर सिंह रहे
कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री विभा बरनवाल ने किया।
इस आयोजन में भाजपा पदाधिकारियों सहित दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आयोजन में सैकड़ो की संख्या में रेशमी साड़ी के कारोबारी बुनकर एवं व्यवसायी मौजूद रहे।
