ब्यूरो रिपोर्ट संतोष यादव

रिस्तेदारों की सक्रियता से रुकी रजिस्ट्री, कोतवाली नगर में पड़ी तहरीर (योगेश यादव)धंमौर के बहलोलपुर से बेहोशी की हालत में बुजुर्ग महिला को बोलेरो में संदीप नामक परिजन लेकर सदर तहसील पहुंचा था। जिसकी भनक पाकर कई रिश्तेदार तहसील पहुंचे और उन्होंने जाकर मामले की शिकायत अंदर दफ्तर में की । सूचना पर सक्रिय रजिस्ट्री अफसरों के कारण रजिस्ट्री रुक गई। पता चला कि महिला के नाम धंमौर में ही करोड़ो करोड़ की जमीन थी। चालबाज केयरटेकर ने गलत तरीके से ऑनलाइन रजिस्ट्री का पेपर भी तैयार कर लिया था। लेकिन इसकी भनक महिला के अन्य रिस्तेदार सुरेश कुमार को हो गई तो उन्होंने जाकर मामले में आपत्ति दर्ज कराई ।पीड़ित ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज किए जाने की भी मांग की है।भनक पाकर बोलेरो सवार अचेत बुजुर्ग महिला को लेकर रफूचक्कर हो गए।पता चला है कि महिला का इलाज महीनों से हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *