संवाददाता शरफुद्दीन आज़मी
दशहरा की पूर्व सन्ध्या पर सोमवार को लगभग साढ़े तीन बजे मुबारकपुर नगर में पुलिस ने अमन रूट मार्च निकाल कर यह सन्देश दिया कि दशहरा का पर्व। आपसी भा ई चारे, शान्ति, अमन के माहौल में मनायें।अमन में खलल। न पैदा करें।किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने वालो के खिलाफ पुलिस दण्डात्मक कार्रवाई करेगी।
मुबारकपुर नगर में दशहरा पर्व को अमन शान्तिपूर्वक मनाने के मद्दे नजर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में अमन रूट मार्च मुबारकपुर थाना गेट से आरम्भ होकर अलीनगर चौराहा, मोहल्ला कटरा ,शाहमोहम्मदपुर, हैदराबाद, पुरा रानी, समौधी नगर पालिका, बड़ी अर्जन्टी, रोडवेज सहित पूरे नगर का भ्रमण पैदल किया। यह अमन रूट मार्च मुबारकपुर वासियों को अमन शान्ति के प्रति सन्देश बताया गया। रूट मार्च मुबारकपुर थाना गेट पर पुनः पहुंच कर समाप्त हुआ। इस अमन रूट मार्च में डेढ़ प्लाटून पी ए सी, जिले से आए अतिरिक्त पुलिस बल व स्थानीय थाना पुलिस बल शामिल हुए। मुख्य रूप से मुबारकपुर चौकी प्रभारी अजीत चौधरी ,चौकी प्रभारी सठियांव, रत्नेश दूबे, चौकी इंचार्ज लोहरा नागेंद्र प्रताप सिंह, एस एस आ ई सुरेश यादव ,एस आई राजनाथ, एस आई धनंजय शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन
मुबारकपुर थाना गेट से अमन रूट मार्च निकालते हुए पुलिस बल।
