
संवाददाता शरफुद्दीन आज़मी
थानाध्यक्ष बोले – सोशल मीडि या पर द्वेष फैलाने वालों की खैर नहीं.
आगामी त्यौहार शिवरात्रि और रमज़ान को लेकर मंगलवार मुबारकपुर थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक निहार नन्दन कुमार की अध्यक्षता में संभ्रांत लोगों संग बैठक आहूत की गई. बैठक में आगमी शिवरात्रि का त्यौहार को लेकर चर्चा हुई जो शुक्रवार को है. नगर के मोहल्ला पुरारानी नगरपालिका से शिवरात्रि का जुलूस निकाला जाएगा जो पूरे नगर में अपने परंपरागत रास्तों से होते हुए पुरानी बस्ती स्थित संघत पर जाकर समाप्त होगा। बैठक में नगर में साफ- सफाई पानी की बेहतर व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई साथ ही आगामी रमज़ान को लेकर बाज़ार में कपड़ों आदि खरीदने हेतु भीड़भाड़ रहती है। और मुख्य बाज़ार में ई रिक्शा को पूर्णतः प्रतिबंध लगाया जाए ताकि जाम के झाम से छुटकारा मिल सके। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक निहार नन्दन कुमार ने कहा की किसी भी प्रकार की कोई समस्या हो तो हमें सूचित करें किसी भी समय हम आपकी सहायता के लिए तैयार हैं कोई भ्रामक चीज़ों को आगे न बढ़ाएं पहले उसकी पुष्टि करें।
इस अवसर पर चौकी प्रभारी संजय सिंह,उपनिरीक्षक सुरेश यादव,राजीव जयसवाल, संदीप मोदनवाल,विशाल गुप्ता,गोलू जयसवाल,राजू गौंड़,हाजी मोनीस,सभासद मो.नाज़िर, नूरुल होदा,सुहेल अहमद,इरशाद अहमद ,मुन्ना शिकारी,बेलाल हाशिम,अमीरुद्दीन,बशीर अहमद,चाँद,आदि लोग मौजूद थे।
