ब्यूरो रिपोर्ट सरफुद्दीन आज़मी
ब्लाक सठियांव में स्थित बाजार के समीप जीनियस हौंडा शोरूम का उद्घाटन रविवार को मुबारकपुर विधायक अखिलेश यादव ,गोपालपुर विधायक नफीस अहमद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक नफीस अहमद ने कहा की मैं शोरूम के मालिक तनवीर अहमद को दिल की गहराइयों से मुबारकबाद पेश करता हूँ और दुआ करता हूँ कि ये खूब तरक्की करें। उन्होंने ने कहा की हौंडा बाइक अच्छी बाइकों में शुमार होता है। आज कल सबसे ज़्यादा होंडा ही की स्कूटी मार्केट में चलते हुए दिखती है।इस इलाके में ऐसा शोरूम नहीं था आसपास के लोगों को इस से बहेतर सुविधा मिलेगी। वहीँ अखिलेश यादव विधायक ने कहा की होंडा का काफी क्रेज़ है मैं तनवीर अहमद को बधाई और शुभकामनाएं देता हूँ। वहीँ शोरूम के मालिक तनवीर अहमद ने कहा की सठियांव में मेरे शोरूम पर सर्विस भी होगी सेल भी होगी यहाँ के लोगों को आज़मगढ़ जाना पड़ता था अब हमारे यहाँ सारी सुविधाएं मिल जाएगी। इस अवसर पर ज़मीर अहमद,सरफ़राज़ राज़, जमाल अहमद,ओमप्रकाश यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
