ब्यूरो रिपोर्ट संतोष यादव 
लंभुआ सुल्तानपुर
बीती रात चारों ने दो दुकानों के ताले तोड़ समान व नगदी पर किया हाथ साफ। विनय स्पोर्ट्स क्लब व स्वास्तिक टाइल्स के दुकान का ताला तोड़कर की चोरी। स्पोर्ट की दुकान से जूता, जीन्स, स्पोर्ट्स का सामान समेत लगभग 15000 नगदी पर चोरों ने किया हाथ साफ। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद। सुबह दुकान का ताला टूटा देख दुकानदारों के होश उड़े। दुकानदारों ने पुलिस को दी सूचना। पुलिस कर रही चोरी की घटना की जांच। लंभुआ कोतवाली के स्थानीय कस्बे के बेदूपारा बाईपास की घटना।

लंभुआ के एक और दुकान का ताला तोड़कर हुई चोरी। विनोद आयरन स्टोर के सटर का ताला तोड़कर लाखों की नगदी को चोरों ने उड़ाई। एक ही रात में तीन दुकानों को चोरों ने बनाया निशाना। दुकानदारों में आक्रोश। पुलिस गश्त पर उठ रहा सवालिया निशान। थाने में दी तहरीर। पुलिस कर रही जाँच पड़ताल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *