ब्यूरो रिपोर्ट संतोष यादव 
सुलतानपुर: लखनऊ-सुलतानपुर हाइवे पर हसनपुर गुमटी के पास सड़क हादसे में एक फौजी की मौत हों गई.
जानकारी के अनुसार हसनपुर निवासी धीरेन्द्र कुमार गुप्ता फ़ौज में तैनात थे. दो मार्च को उनकी बहन की शादी थी, जिसमें वे छुट्टी पर आए थे. शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे वह अपाचे बाइक से कहीं जा रहे थे. गुमटी के पास हाईवे पर पहुंचे थे लखनऊ की तरफ से आ रही तेज रफ़्तार कार ने टक्कर मार दी. हादसे में धीरेन्द्र गंभीर रूप से जख्मी हो गए. पुलिस की मदद से धीरेन्द्र को मेडिकल कालेज पहुँचाया गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. धीरेंद्र की पत्नी परिषदीय विद्यालय में अध्यापिका हैं. इनकी एक बेटी भी है. धीरेन्द्र के पिता संगम लाल गुप्ता सेवनिवृत्त लेफ्टिनेण्ट कर्नल हैं. संगमलाल के दो और बेटे भी फ़ौज में हैं. इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है. बंधुआ कला थाना प्रभारी निरीक्षक बंधुआकला अनिरुद्ध सिंह ने बताया की मामले की जाँच की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *