मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत आज विकासखंड मोहम्मदाबाद गोहाना के परिसर में 109 जोड़ों की शादी हुई संपन्न। विकासखंड मोहम्मदाबाद गोहाना द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विकासखंड घोसी के 6, रतनपुरा के 9, कोपागंज के 7, परदहा के 11, मोहम्मदाबाद गोहाना के 6, रानीपुर के 12, दोहरीघाट के 18, बड़राव के 10, विकासखंड फतेहपुर मंडाव के 17 तथा शहरी क्षेत्र के 13 जोड़े सम्मिलित हुए। इस प्रकार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 109 जोड़ो ने शादी की तथा इस योजना से लाभान्वित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *