दलपत पंवार
गिड़ा क्षेत्र में स्थित ग्राम पंचायत सोहड़ा में रविवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया जिसमें अध्यक्षता सरपंच बाबूलाल डेलू ने की । सामाजिक अंकेक्षण दल के द्वारा ग्राम सभा में वर्ष 2023 के अंतर्गत महात्मा गांधी नरेगा कार्यों , प्रधानमंत्री आवास योजना, ग्रामीण स्वच्छ भारत मिशन एवम ग्रामीण योजनान्तर्गत समस्त कार्यों के किए गए समाजिक अंकेक्षण का विवरण सहायक विकास अधिकारी एवम कार्यवाहक ग्राम विकास अधिकारी केहरा राम परिहार द्वारा प्रस्तुत किया गया अध्यक्ष द्वारा ग्राम पंचायत स्तरसंचालित समस्त योजनाओं की जानकारी आम जन को दी गई इस दौरान ब्लॉक संसाधन व्यक्ति पायल रानेजा एवम ग्रामसंसाधन व्यक्ति भंवरलाल बरवड़,शान्ति चौधरी द्वारा सामाजिक अंकेक्षण कार्य दौरान किए गए कार्यों कि जानकारी विस्तार पूर्वक दी एवम सरपंच द्वारा संपूर्ण ग्राम पंचायत में निः शुल्क दी जाने वाली ई मित्र सेवा के लिए धन्यवाद दिया ग्राम सभा में महिलाओं की अधिकाधिक भागीदारी देख समस्त टीम द्वारा सबका आभार प्रकट किया इस दौरान ग्राम सभा में ग्राम संसाधन व्यक्ति रामचंद्र लेगा, संतु जोगसन, अनु चौधरी कनिष्ठ सहायक मुकेश कुमार, ग्राम रोजगार सहायक धन्नाराम,एएनएम दुर्गा सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता वार्ड पंच एवम अधिकाधिक ग्रामीणो ने भाग रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *