ब्यूरो रिपोर्ट सरफुद्दीन आजामी 

मुबारकपुर आजमगढ़

चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही ज़िला प्रशासन ने निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह एलर्ट है।

उत्तर प्रदेश में सात चरणों में लोकसभा का चुनाव हो रहा है। आजमगढ़ जिले में छठवें चरण के अंतर्गत 25 मई को मतदान होना है। जिले में लोकसभा चुनाव को लेकर जिले के डीएम विशाल भारद्वाज और एसपी अनुराग आर्य ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जिले में निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराए जाने का भरोसा जनता को दिलाया। इसी कड़ी में मुबारकपुर थानाध्यक्ष निहार नन्दन कुमार के नेतृत्व में कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाल कर निष्पक्ष चुनाव का भरोसा दिलाया और आराजक तत्वों से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयारी कर ली गयी है.
कलेक्ट्रेट में आयोजित संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिले के एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि जिले में निष्पक्ष चुनाव संपन्न करने के लिए 254 सेक्टर पुलिस अधिकारी नियुक्त किए हैं। इसके साथ ही आदर्श आचार संहिता का पालन आज से ही शुरू कर दिया गया है।
एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि आजमगढ़ जिले के सीमाओं पर 37 अंतर्जनपदीय बैरियर लगाए गए हैं जो कि दूसरे जिलों से लगे हैं। इन सभी बैरियर को क्रियाशील कर दिया गया है इसके साथ ही इन पर आकस्मिक रूप से चेकिंग की जाएगी बाहरी व्यक्तियों के आवागमन पर नजर रखने के लिए यह बैरियर बनाए गए हैं। इसके साथ ही 50 पुलिस के पिकेट जिले के अंदर और 74 पुलिस के बैरियर जो जिले के अंदर की सीमाओं पर लगाए गए हैं उनकी भी चेकिंग कराई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *