नगर पालिका परिषद आजमगढ़ द्वारा चलाये जा रहे बंदर पकड़ो अभियान में अब 900 बंदर नगर पालिका के फंदे में आ चुके हैं। आजमगढ़ नगर में बंदरों की बढ़ती संख्या पर लगाम लगाने के लिए नगर पालिका परिषद की तरफ से करीब एक हफ्ता पूर्व यह अभियान शुरू किया गया लेकिन पिंजरों की क्षमता व बनावट पर सवाल खड़े होने पर उसको रोका गया था। अब फिर से उसको दोबारा शुरू किया गया है। सोमवार को आजमगढ़ कलेक्ट्रेट पर बंदरों को पकड़ने का अभियान चलाया गया। इस प्रकार अब तक चार दिनों में 900 बंदरों को पकड़ा गया है। नगर पालिका अध्यक्ष सरफराज आलम मंसूर ने बताया कि बंदरों को पकड़ने का अभियान उनके कार्यकाल में लगातार जारी रहेगा। जब तक उनका कार्यकाल रहेगा तब तक वह बंदरों को पकड़ने का अभियान जारी रखेंगे। उन्होंने बताया कि इससे सबसे ज्यादा तंग शहर की सम्मानित महिलाएं, बहने व छोटे-छोटे बच्चे हैं। पुरुष लोग तो घर से बाहर चले जाते हैं लेकिन घर पर महिलाओं व बच्चों बेटियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए यह अभियान पर उन्होंने अपने बल पर चलाया है। यह अभियान लोगों को समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए है, किसी दबाव सलाह या अन्य आधार पर नहीं किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *