सवाददाता प्रीतम सेठ
आगामी पर्व होली व चल रहे रमजान पर्व व आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत पुलिस महकमा बेहद सतर्क हो गया है। शांति व्यवस्था के दृष्टिगत दीदारगंज थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने पुलिस बल के साथ क्षेत्र के भादों, सुरहन, चितारा महमूदपुर, कुशलगाँव इत्यादि गांव में पुलिस बल के साथ भ्रमण करते हुए लोगों से उनकी समस्याओं से संबंधित वार्ता करते हुए और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील किया, तथा होलिका दहन के बारे में जानकारी लिया। भ्रमण के दौरान थानाध्यक्ष ने लोगों से कहा कि आगामी पर्व होली व लोकसभा चुनाव में किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी, जो भी शांति व्यवस्था में अवरोध उत्पन्न करने की चेष्टा करेगा उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आप सभी आपसी भाईचारे के साथ मिल जुलकर पर्व को मनाएं जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे।
