राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मऊ में हुआ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी /नोडल अधिकारी स्वीप एवं अपर जिलाधिकारी के निर्देश बेसिक शिक्षा विभाग एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग में अध्यनरत बच्चों के अभिभावकों से सुनियोजित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता संबंधी गतिविधियों का आयोजन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मऊ में किया गया बच्चों को संबोधित करते हुए सहायक स्वीप/ जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा बताया गया कि एक-एक वोट का कितना महत्व है एक वोट से सरकारी बनती हैं और एक वोट से सरकार नहीं बन पाती है उन्होंने अध्यनरत बच्चों को संकल्प पत्र वितरित किया और निर्देशित किया की समस्त बच्चे अपने-अपने अभिभावकों से संकल्प पत्र को भरवा करके लेंगे तथा अपने माता-पिता को यह शपथ दिलाएंगे की हम मतदान के दिन अवश्य जाकर के वोट देंगे यदि कोई मतदाता उन्हें पसंद नहीं है तो भी नोटा पर जाकर के वोट देना है, किसी भी दशा में वोट देने से वंचित नहीं रहना है इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षिका आराधना राय, जिला समन्वयक चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव सुरेश चौहान सूर्यकांत चौहान विवेक राय आदि उपस्थित रहे।
