खबर आजमगढ़ से है जहां शहर स्थित एक धर्मशाला में लायंस क्लब आजमगढ़ द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग पहुंचे और होली के गीतों में जैसे होली खेले रघुवीरा अवध में, सजन मोहे ऐसे रंग लगाना, रंग बरसे भीगे चुनर वाली आदि गीतों पर झूमते हुए नजर आए l वही लायंस क्लब के द्वारा मीडिया से बताया गया कि लायंस क्लब द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली मिलन समारोह का आयोजन करवाया गया है जिसमें उन्होंने बताया कि कोरोना काल के दौरान होली मिलन समारोह में थोड़ी बाधा आ गई थी लेकिन अब यह हर वर्ष इसी तरह से जारी रहेगा यह कार्यक्रम सामाजिक संस्था को समर्पित करने के लिए किया जाता है और समाज में एक दूसरे से लोग मिले आपसी सौहार्द बड़े इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए लायंस क्लब द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया उन्होंने कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया की इस मौके पर होली गीत ,एक दूसरे से होली मिलन, महिलाओं का आपस में होली मिलन, बच्चों का आपस में होली मिलन, और एक रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया है उन्होंने बताया कि इस होली मिलन समारोह के माध्यम से समाज में हम यह संदेश देना चाहते हैं कि आजकल के समय में जो लोग होली खेलते समय कपड़े फाड़ते हैं अप शब्दों का प्रयोग करते हैं अगर यह ना हो तो होली बहुत ही अच्छा त्यौहार है वही उन्होंने बताया की होली बहुत सौहार्दपूर्वक मनाई जाए किसी के ऊपर कीचड़ना फेंका जाए l वही इस वही इस मौके पर लायंस क्लब आजमगढ़ के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ,,कोषाध्यक्ष रवि जायसवाल, सचिन सुनील अग्रवाल, संयोजक डॉक्टर सी के त्यागी, सहसंयोजक राकेश अग्रवाल डॉक्टर भक्त वत्सल के साथ तमाम लोग मौजूद रहे मीडिया से बात चीत में क्या कहा लोगो ने आप सुनिए
