ब्यूरो रिपोर्ट संतोष यादव 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- वरुण गांधी को इस बार पार्टी ने चुनाव लड़ने का अवसर नहीं दिया है,लेकिन वह हमारे साथ
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मंगलवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित लोकसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक में शामिल होने आए थे, बैठक के बाद मीडिया से बातचीत भी की,
‼️भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह का कहना है कि वरुण गांधी को इस बार पार्टी ने चुनाव लड़ने का असवर नहीं दिया है लेकिन वह हमारे साथ हैं। उनके बारे में पार्टी नेतृत्व ने कुछ अच्छा ही सोच रखा होगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मंगलवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित लोकसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक में शामिल होने आए थे। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत भी की। इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि हमारी सरकार अपराधियों और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ काम कर रही है। इस मामले में सरकार की एजेंसियां अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं। अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई हो रही है।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने 10 वर्ष में जो काम किए हैं वह जनता के सामने हैं। इसी काम से उत्तर प्रदेश की 80 सीटों पर हमारी जीत होगी। इससे पूर्व उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, मुरादाबाद के जिलाध्यक्ष आकाश पाल समेत परमेश्वर लाल सैनी, जसवंत सैनी, विजयभान सिंह, हरिओम शर्मा, राजेश सिंघल, अनामिका यादव, पंकज गुप्ता, मुकुल रस्तोगी आदि मौजूद रहे‼️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *