भरे मंच पर मंत्री के इस्तीफा देने की दी धमकी, कहे अपशब्द

क्यों नहीं Bjp में किया जा रहा है प्रथम वीर चक्र विजेता अमर शहीद सौदागर सिंह का सम्मान

आजमगढ़ जिले के हरिऔध कला केंद्र में आयोजित मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम में पहुंची अमर शहीद सौदागर सिंह के पौत्र वधू व भाजपा जिला महामंत्री अंजना सिंह ने bjp पर गंभीर आरोप लगाते हुए पार्टी से इस्तीफा देने की बात कह दी है। इतना ही नहीं स्थानीय नेताओं को निशाने पर लेते हुए अंजना सिंह ने पार्टी के लिए अपशब्दों की बौछार भी कर दी है। यह उस समय हुआ जब मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम में मंत्री सूर्य प्रताप शाही बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे, मंच पर शहीद सौदागर सिंह को सम्मान नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए उनकी पौत्रवधू और भाजपा जिला महामंत्री अंजना सिंह ने जमकर भाजपा नेताओं को खरी खोटी सुनाई है। आंखों में आंसू लिए उन्होंने कहा कि आज मैं मोदी और योगी जी की वजह से पार्टी में जुड़ी हूं, ताकी अमर शहीद को सम्मान मिलेगा, लेकिन मेरे दादा अमर सहीद सौदागर सिंह को सम्मान नहीं दिया जा रहा है। उन्हें कार्यक्रम में जाने से भी रोका जा रहा है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर गम्भीर आरोप लगाया कि यहां नेताओ ने लिस्ट बनाने में गड़बड़ी की है। उन्होंने मंच पर मंत्री सूर्य प्रताप शाही के सामने ही भाजपा को लेकर अपशब्द भी कह डाली, इस दौरान महिला पुलिसकर्मी जिला महामंत्री को कार्यक्रम स्थल से बाहर लेकर चले गयी। मीडिया से बातचीत में शहीद सौदागर सिंह की पुत्रबहू ने कहा कि जहां उनके दादा का सम्मान नहीं वहां वह नहीं रह सकती हैं। इसलिए पार्टी से इस्तीफा देगी
बताते चलें कि प्रथम वीर चक्र विजेता अमर शहीद सौदागर सिंह ने चीन युद्ध 1962 में दुश्मनों के छक्के छुड़ा दिये थे। और गोली लगने के बाद भी एक गुफा में छिपकर चीनी दुश्मनों को एक-एक कर मार गिराया, और बड़ी बात यह रही कि उनके हथियार एसएलआर को भी छीन कर साथ ले आये थे। दुश्मनों के सामने अदम्य साहस करने पर प्रथम वीर चक्र से अमर शहीद सौदागर सिंह को सम्मानित भी किया गया था। और भारत एवं पाकिस्तान युद्ध 1965 में वीरगति का प्राप्त हुवे थे। ऐसे अमर शहीद के सम्मान के लिए जिला महामंत्री भाजपा ने अपने ही पार्टी पर जमकर धोई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *