ब्यूरो रिपोर्ट अनिल प्रजापति 

गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर में स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के सभी विषयों में प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन फार्म 01 अप्रैल 2024 से भरे जाएंगे। उक्त सूचना देते हुए प्राचार्य प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि महाविद्यालय में आगामी सत्र: 2024-25 में प्रवेश लेने के लिए प्रतीक्षारत छात्र- छात्रायें अपना प्रवेश परीक्षा आवेदन फार्म स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर की वेबसाइट : www.pgcghazipur.ac.in पर लाग इन कर 01 अप्रैल से भर सकेंगे। प्रवेश परीक्षा फार्म भरने हेतु बेवसाइट 01 अप्रैल 2024 से 15 जून 2024 तक खुली रहेगी। प्रोफेसर पाण्डेय ने बताया कि छात्र-छात्राएं चयनित विषय में प्रवेश लेने के लिए ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा फार्म भरने के उपरांत प्रवेश परीक्षा हेतु परीक्षा शुल्क भी कॉलेज की वेबसाइट के माध्यम से ही आनलाईन जमा करेंगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *