गोण्डा-अयोध्या बार्डर व नदी के किनारों पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

ब्यूरो हामिद अली,
पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल के निर्देशन में थाना नवाबंगज पुलिस द्वारा चैत्र रामनवमी मेला अयोध्या के दृष्टिगत सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु गोण्डा-अयोध्या बार्डर के सीमावर्ती क्षेत्रों, सरयू तलहटी क्षेत्रों पर फ्लैग मार्च कर अराजकतत्वों/संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान गोण्डा-अयोध्या बार्डर व सरयू नदी के सीमावर्ती गाँवों महेशपुर, दुर्गागंज माझा व कटराभोगचंद में फ्लैग मार्च/ड्रोन कैमरा से निगरानी करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गयी, गाँवों में भ्रमण के दौरान लोगो से वार्ता कर किसी भी नये व्यक्तियों के आने पर इसकी सूचना पुलिस को देने तथा उसका किरायेदार सत्यापन कराने हेतु हिदायत किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *