थाना वजीरगंज क्षेत्रान्तर्गत मिलें शव की घटना में 03 आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार
ब्यूरो हामिद अली,
जनपद गोण्डा में अपराध की रोकथाम व अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु श्री विनीत जायसवाल, पुलिस अधीक्षक गोण्डा के द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी तरबगंज श्री सौरभ वर्मा के नेतृत्व में थाना वजीरगंज पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 148/24, धारा 306 भादवि से सम्बन्धित 03 आरोपी अभियुक्तो-01. शनी सोनी, 02. पप्पू उर्फ बृजेश कुमार, 03. सन्त कुमार तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया।
दिनांक 16.04.2024 को समय करीब सुबह 6ः30 बजे थाना वजीरगंज पुलिस को मिश्रीलाल नाम के व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई की उनके भाई संजय सोनी पुत्र बाबादीन सोनी निवासी बनकटवा हरनाटायर, थाना मनकापुर का शव कथावा पुल पे पड़ा हुआ है। इस सूचना पर तत्काल थाना वजीरगंज पुलिस एवं उच्च अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंच कर जांच की गई, तो जांच में पाया गया कि मृतक की कनपटी पर गनशॉट इंजरी का निशान है व पास में ही एक तमंचा 12 बोर पड़ा हुआ है। मृतक की मोटरसाइकिल बगल के खड़ी हुई है। सूचना पर तत्काल फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाकर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई थी। मृतक के कमरे से मृतक द्वारा लिखा गया एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था। जिसमें मृतक ने काफी कर्ज हो जाने के कारण अपनी परेशानी का उल्लेख किया था। उक्त सुसाइड नोट में मृतक द्वारा तीन व्यक्तियों को आत्महत्या का जिम्मेदार ठहराया गया था। पुलिस टीम द्वारा उक्त सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर उसका परीक्षण किया गया जिसमें तीनों आरोपी अभियुक्त- 01. शनी सोनी, 02. पप्पू उर्फ बृजेश कुमार, 03. सन्त कुमार तिवारी दोषी पाए गए जिनकों थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
