थाना को0 नगर पुलिस द्वारा चोरी करने के आरोपी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का 01 अदद मोबाइल फोन व 01 अदद अवैध तमंचा मय कारतूस बरामद

ब्यूरो हामिद अली,
पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर श्री विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना को0 नगर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-236/24, धारा 379 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त खलील उर्फ नक्कू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद चोरी का रियलमी मोबाइल फोन व 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया।
दिनांक 16.04.2024 को वादिनी अरूणिमा पाण्डेय पुत्री अमरनाथ पाण्डेय ग्राम डुमरिया पो0 सौनारा बुजुर्ग थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर द्वारा थाना को0 नगर में लिखित तहरीर दी गयी कि ई-रिक्शा से मै दुःख हरन नाथ मंदिर से जयनारायण चौराहा जा रही थी कि रास्ते में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरा मोबाइल फोन मेरी पर्स से निकाल लिया है। वादिनी की तहरीर पर थाना को0 नगर में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। आज दिनांक 17.04.2024 को थाना को0 नगर पुलिस द्वारा सुरागरसी-पतारसी कर प्रकाश में आये आरोपी अभियुक्त खलील उर्फ नक्कू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद चोरी का रियलमी मोबाइल फोन व 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *