थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा गैगेस्टर एक्ट के 02 वांछित अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

ब्यूरो हामिद अली,
पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विनीत जायसवाल द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण में थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-125/2024, धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित नामजद 02 आरोपी अभियुक्त 01. दुर्गेश मिश्रा, 02. कैश मोहम्मद को मैजापुर चीनी मिल तिराहे के पास गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 18.04.2024 को थाना कटराबाजार क्षेत्र के अंतर्गत प्रभारी निरीक्षक कटराबाजार के लिखित तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-125/2024, धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट, बनाम 01. दुर्गेश मिश्रा, 02. कैश मोहम्मद, 03. हसन अली के विरूद्ध नामजद अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस टीम द्वारा नामजद आरोपी अभियुक्तगण 01. दुर्गेश मिश्रा, 02. कैश मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया गया है। उपरोक्त अभियुक्तगण द्वारा गिरोह बनाकर अपने आर्थिक, भौतिक व दुनियाबी लाभ हेतु चोरी की घटना कारित करते है। इस गैंग का लीडर दुर्गेश मिश्रा है। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *