पुलिस अधीक्षक गोण्डा के निर्देशन में जनपद के समस्त पेट्रोल पंप/गैस एजेंसियों के सुरक्षार्थ चलाया गया चेकिंग अभियान

ब्यूरो हामिद अली,
गोण्डा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ बनाये रखने हेतु जनपद के समस्त पेट्रोल पम्पों/गैस एजेंसियो की नियमित तौर पर गश्त कर चेकिंग करने हेतु जनपद के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया ।उक्त निर्देश के अनुक्रम में जनपदीय पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में पड़ने वाले पेट्रोल पम्पों/गैस एजेंसियों पर जाकर सी0सी0टी0वी0 कैमरों को चेक किया गया तथा संचालकों से वार्ता कर सुरक्षा प्रबन्ध के दृष्टिगत 24 घण्टे सी0सीटी0वी कैमरों को चालू रखने हेतु बताया गया तथा अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । सभी पेट्रोल पंप पर निर्धारित प्रारूप में निरीक्षण रजिस्टर रखने हेतु निर्देशित किया गया जिसमें समय समय पर निरीक्षण करने वाले पुलिस अधिकारी द्वारा अपना निरीक्षण नोट अंकित किया जाएगा ।
