राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं स्माइल ट्रेन प्रोजेक्ट हेल्थ सिटी हॉस्पिटल द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरबगंज में जन्म से कटे होंठ एवं तालू का किया गया निःशुल्क पंजीकरण

ब्यूरो हामिद अली,
गोण्डा,राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं स्माइल ट्रेन प्रोजेक्ट हेल्थ सिटी हॉस्पिटल द्वारा आज दिनांक 23 अप्रैल 2024 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरबगंज में निःशुल्क पंजीकरण शिविर लगाया गया। अधीक्षक डॉ नवनीत गौरव सिंह ने बताया कि आज आयोजित पंजीकरण शिविर में 19 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। इसी क्रम में कल दिनांक 24 अप्रैल 2024 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्नलगंज में
कर्नलगंज, हलधरमऊ, कटरा बाजार एवं परसपुर ब्लॉक के मरीजों का पंजीकरण एवं दिनांक 25 अप्रैल 2024 को खरगुपुर, मुझेहना, इटियाथोक, झंझरी, पंडरीकृपाल ब्लॉक के मरीजों का कोविड अस्पताल जिला चिकित्सालय पुरुष जनपद गोण्डा में किया जाएगा।
पूर्ण रूप से स्वस्थ बच्चे की मुस्कान ही उसका आत्म विश्वास जगाती है। इसी आत्मविश्वास को वापस लाने में अमेरिका की स्माइल ट्रेन प्रोजेक्ट के निदेशक डॉ वैभव खन्ना एवं डॉ आदर्श कुमार हेल्थ सिटी ट्रामा सेंटर एवं सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल सार्थक भूमिका निभा रहें है। पंजीकृत मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन एवं सम्पूर्ण इलाज लखनऊ हेल्थ सिटी अस्पताल में किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए स्माइल ट्रेन प्रोजेक्ट के प्रोजेक्ट अवेयरनेस असिस्टेंट नीरज कुमार शर्मा मोबाइल नंबर 9565437056, 9454159999 पर संपर्क कर सकते हैं।
डीईआईसी प्रबंधक उमाशंकर वर्मा ने जनमानस से अपील किया कि आप सभी लोग अपने क्षेत्र के आस पड़ोस में कहीं पर भी कटे होंठ व कटे तालू के बच्चे को देखेँ तो उनको शिविर में पंजीकरण कराने के लिए भेजें।
इस निःशुल्क परीक्षण एवं पंजीकरण शिविर को सफल बनाने में डी ई आई सी प्रबंधक उमाशंकर वर्मा,स्माइल ट्रेन प्रोजेक्ट अवेयरनेस असिस्टेंट नीरज कुमार शर्मा एच ई ओ नरेंद्र प्रताप सिंह आर बी एस के टीम के डॉ राजेंद्र कुमार डॉ अमरनाथ शर्मा डॉ आशुतोष गुप्ता डॉ जीतेन्द्र कुमार डॉ अनूप डॉ अतुल सिंह ए एन एम अंतिमा मिश्रा स्माइल ट्रेन के शेष द्विवेदी, गौरव शर्मा,देवेंद्र तिवारी एवं समस्त राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीमें, कार्यरत मोबाइल हेल्थ टीमें, आशा/आगनबाड़ी कार्यकत्री , एच बी एन सी, ग्राम प्रधान,शिक्षा विभाग के समस्त कर्मचारी आदि सकारात्मक भूमिका निभा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *