संवाददाता बूढ़नपुर संतोष कुमार मिश्र

बूढ़नपुर अतरौलिया थाना क्षेत्र के पासीपुर ईट भट्ठा के पास सड़क पार करते समय मां वैष्णो ईट भट्ठा पर काम कर मजदूर सड़क पार करते समय घायल हो गया। जानकारी के अनुसार बहादुर पुत्र मैनू उम्र 63 साल निवासी पानापुरी रासू बिहार बताया जा रहा है। यह अपने परिवार के साथ यहां रहकर मजदूरी कर रहा था। आज 5 वर्षो से पासीपुर स्थित मां वैष्णो ईट भट्ठा पर काम कर रहा था कि कल शाम को सड़क पार कर रहा था कि अचानक अहरौला के तरफ से आ रही अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे गंभीर रूप से मजदूर घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से 108 नम्बर एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोयलसा ले जाया गया। जहा की हालत गंभीर देखकर डाक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहा ईलाज के दौरान देर शाम को उसकी मौत हो गई। वही इस संबंध में चौकी इंचार्ज बूढ़नपुर राम निहाल वर्मा ने बताया कि मृतक के घर वालो को सूचना दी गई है। शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है। क्षति ग्रस्त बाइक को पुलिस द्वारा कब्जे में ले लिया गया है। वाहन चालक की पुलिस द्वारा खोज बीन की जा रही है। जल्द ही मामले की जांच कर जल्द ही आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *