संवाददाता अंशु
मछलीशहर। विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तहत नगर पंचायत में सभी वार्डों में सफाई की गई। अधिशासी अधिकारी के निर्देश पर दवा का छिड़काव कराया गया।
मौसम बदलने के साथ ही संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। अधिशासी अधिकारी विजय कुमार सिंह व चेयरमैन संजय जायसवाल ने बताया कि नगर के 15 वार्डों में विशेष अभियान चलाकर सफाई कराई जा रही है। साथ ही नालियों व गलियों में कीटनाशक का छिड़काव कराया जा रहा है। मंगलवार को चुंगी चौराहे, मीरपुर चौराहे की तरफ नाली, फौजदार इंटर काॅलेज के शिक्षण कक्ष में दवा का छिड़काव कराया गया। ईओ ने कहा कि यह अभियान एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक था लेकिन मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सप्ताह में एक दिन नगर की सभी गलियों व नालियों में कीटनाशक का छिड़काव व फाॅगिंग कराई जा रही है। इस दौरान नगर पंचायत के लिपिक प्रवेश सिंह, मनोज कुमार चौरसिया आदि मौजूद रहे।
