जौनपुर जिले के चंदवक थाना क्षेत्र के मठिया मढ़ी गांव में एक विवाहिता का कमरे में फंदे से लटकता शव मिला। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में पुलिस कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।मृतका के पिता श्याम अवध यादव निवासी नई कोट बहदिया थाना खानपुर गाजीपुर ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया कि उसकी पुत्री सोनी (24) की शादी 2019 में अजीत यादव पुत्र राजेंद्र यादव निवासी मठिया मढ़ी के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दहेज के लिए बेटी को पति, सास, ससुर, जेठ, जेठानी सभी प्रताड़ित करते थे, जिसके कारण उसकी जान चली गई।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति अजीत यादव, सास राजमती देवी, ससुर राजेंद्र यादव, जेठ सुनील यादव, जेठानी सोनी देवी, देवर अखिलेश यादव के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, गाली-गलौज, गैर इरादतन हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई कर रही है। मृतका का पति रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई में रहता है, इनकी एक डेढ़ साल की बच्ची है।

इस बाबत चंदवक थानाध्यक्ष चंदन राय ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर सास, ससुर समेत छह लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया है। उसके आधार पर कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *