संवाददाता प्रीतम सेठ 

परिजनो का आक्रोश देख चिकित्सक मौके से नदारत,मंगलवार सुबह पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के डाल्हनपुर गांव की एक 22 वर्षीय विवाहिता की आपरेशन के दौरान मौत से परिजनो में हाहाकार मच गया।पुलिस ने चिकित्सक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

 

डाल्हनपुर गांव के निवासी अमित पाण्डेय की कुछ वर्ष पहले सुराहन गांव दीदारगंज थाना क्षेत्र के आजमगढ जनपद के दीक्षा पाण्डेय के साथ हुई थी।सोमवार अमित पाण्डेय ने अपनी पत्नी दीक्षा पाण्डेय (22) को इलाज के लिए कुत्तुपुर स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने आपरेशन का सुझाव दिया इसके बाद चिकित्सको की टीम ने सोमवार शाम आपरेशन किया और इसी दौरान विवाहिता की मौत हो गई। मौत की खबर से परिजनो में कोहराम मच गया। परिजनो ने चिकित्सक के खिलाफ कार्यवाई की मांग पर अड़ गए। इसके बाद आक्रोशित परिजन अस्पताल का मुख्य द्वार बंद कर दिया, और चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे मामला बिगड़ता देख अस्पताल के कर्मचारी मौके से नदारत हो गए थोड़ी देर बाद जब कोई मौके पर परिजनों से बात करने को नहीं तैयार हुआ तो परिजनों ने इसकी जानकारी मंगलवार सरायख्वाजा थाना पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पति के तहरीर पर चिकित्सक के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कर कार्यवाई का आश्वासन दिया जिसके बाद आक्रोशित परिजनों ने घटनास्थल से शांत होकर मायूस होकर वापस चले गए।परिजनो ने बताया की मृतका एक दो वर्षीय बच्चे की माॅ थी। मां को पास ना देखकर पुत्र का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। मौत थानाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *