आजमगढ़ सीट पर छठे चरण में 25 मई को वोट पड़ेंगे। यहां कुल नौ उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां भाजपा से दिनेश लाल यादव, सपा से धर्मेन्द्र यादव, बसपा से मशहूद सबीहा अंसारी, जनराज्य पार्टी से पारस यादव, निर्दलीय- पंकज यादव, निर्दलीय- शशिधर, मौलिक अधिकार पार्टी से रविन्द्र नाथ शर्मा, निर्दलीय- विजय, मूल निवासी समाज पार्टी से महेंद्र यादव चुनाव में हैं।

सलेमपुर लोकसभा सीट से 16 ने पर्चा दाखिल किया
सलेमपुर संसदीय सीट से दो बार के सांसद भाजपा के रविंद्र कुशवाहा के अलावा सद्दाम-निर्दलीय, रमाशंकर राजभर (सपा), अमरेश ठाकुर- निर्दलीय, श्रीनारायण मिश्र- निर्दलीय, बृजभूषण चौबे- निर्दलीय, शशिकांत- निर्दलीय, भीम राजभर (बसपा), के अलावा छह निर्दलीय मैदान में हैं।

लालगंज से इंदु-नीलम समेत सात उम्मीदवार
आजमगढ़ जिले से सटी लालगंज सुरक्षित संसदीय सीट से इस बार कुल सात प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। यहां बसपा से इंदु चौधरी, भाजपा से नीलम सोनकर, सपा से दरोगा प्रसाद सरोज, सुष्मिता सरोज-निर्दलीय, जनता क्रान्ति पार्टी (राष्ट्रवादी) से बलिन्दर, भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी से गंगादीन एवं बहुजन मुक्ति पार्टी से राम प्यारे चुनाव मैदान में हैं

राॅबर्ट्सगंज में रिंकी कोल समेत 16 ने दाखिल किया पर्चा
सातवें चरण के चुनाव के लिए चल रहे नामांकन के अंतिम दिन रॉबर्ट्सगंज सीट पर 16 उम्मीदवारों के नामांकन हुए। एनडीए उम्मीदवार के रूप में अपना दल-एस की रिंकी कोल ने नामांकन किया तो पूर्व सांसद छोटेलाल की पत्नी मुनिया देवी ने भी सपा प्रत्याशी के रूप में पर्चा जमा किया। सपा से टिकट की दावेदारी कर रहे पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार ने भी निर्दलीय नामांकन कर सियासी माहौल को गर्म कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *