आजमगढ़ बरदह ट्यूबवेल चलाते समय करंट से युवा किसान की मौत

आज़मगढ़,बरदह। थाना क्षेत्र के गिड़ऊर गांव निवासी एक युवक की बृहस्पतिवार की रात करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

गिड़ऊर गांव निवासी हंसराज (45) किसान था और सब्जी की खेती करता था। बुधवार की रात वह अपने सब्जी के खेत की सिंचाई करने के लिए घर से निकला। खेत पर पहुंचने के बाद वह ट्यूबवेल ऑन करने पहुंचा। इसी दौरान करंट की चपेट में आ जाने से वह मौके पर ही अचेत हो गया। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज ले गए। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक चार पुत्रियों का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *