आजमगढ़ अतरौलिया अश्लील वीडियो किया वायरल, फिर दबाव बना किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
आजमगढ़। अतरौलिया थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती की अश्लील वीडियो वायरल कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को मदियापार बाजार से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पीड़िता ने 12 मई 2024 को अतरौलिया थाने पर नामजद मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि आरोपी अंकुर यादव ने वर्ष 2022 में उसकी अश्लील फोटो व वीडियो बना कर सोशल मीडिया साइट पर वायरल किया था। जिसे डिलीट करने के नाम पर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध भी बनाया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर अतरौलिया थाना पुलिस ने अंकुर यादव के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत कर लिया था। शुक्रवार को पुलिस ने नामजद आरोपी को मदियापार बाजार से गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
