अधिवर्षता सेवा पूर्ण करने वाले 03 उ0नि0, 01 रेडियो उपनिरीक्षक, 01 महिला अनुचर हुए सेवानिवृत्त

ब्यूरो हामिद अली
जनपद गोण्डा मे नियुक्त उ0नि0 ना0पु0 श्री राजनारायण सिंह, उ0नि0 ना0पु0 श्री अखिलेश कुमार शुक्ला, उ0नि0 ना0पु0 श्री ओमप्रकाश सिंह, रेडियों उ0नि0 श्री सैयद हसन मेहंदी, महिला अनुचर श्रीमती शुभा सिंह पुलिस सेवा मे अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए है। उनकी सेवानिवृत्ति पर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने पुलिस लाइन सभागार मे उन्हें फूलमाला पहनाकर, अंग वस्त्र व धार्मिक पुस्तके भेंटकर विदाई दी तथा भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया।
इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक राकेश कुमार सिंह आदि पुलिस अधिकारी/ कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *