आज मऊ आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ:

तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे अधिकारी, जनसभा को करेंगे संबोधित
संवाददाता देवेंद्र कुशवाहा 

तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे अधिकारी, जनसभा को करेंगे संबोधित
|मऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मऊ आएंगे। यहां मुहम्दाबाद गोहना के रानीपुर में जनता इंटर कॉलेज के जनसभा को संबोधित करेंगे। तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

भाजपा और सुभासपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी जनसभा की तैयारियों में जुटे हैं। मुख्यमंत्री योगी घोसी लोकसभा सीट से एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी अरविंद राजभर के लिए जनता से वोट करने की अपील करेंगे।

जनता इंटर कालेज के मैदान में एक तरफ हेलीकॉप्टर उतरने के लिए हेलीपैड बना हुआ है और दूसरी तरफ जनसभा का आयोजन किया जाएगा। एसपी इलामारन ने अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्री के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हेलीपैड और जनसभा स्थल का निरीक्षण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *