ब्यूरो रिपोर्ट मनोज सिंह 

मऊ जिले के रानीपुर जनता इंटर कॉलेज के मैदान में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी का अवागमन 27 मई 2024 सुबह में 11:15 पर था वह अपनी सभा 11:30 से शुरू कर दिए जिसमें मौजूद विद्युत मंत्री एके शर्मा दिनेश लाल यादव निरहुआ मंत्री ओमप्रकाश राजभर एमएलसी जसवंत सिंह एमएलसी रिशु सिंह आदि लोग काफी मात्रा में मौजूद रहे और इस सभा में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब आप लोगों को डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि यूपी के जितने भी माफिया थे उनको हमने मिट्टी में मिला दिया और अब आप स्वतंत्रता पूर्वक रह सकते हैं जी सकते हैं और उन्होंने अरविंद राजभर को जिताने के लिए आग्रह भी किया और कहा कि मेरी निगाह मऊ को विकास के रास्ते पर ले जाने की है क्योंकि मऊ काफी पीछे हो चुका है और इसका कारण है माफियाओं का माफिया राज उन्होंने कांग्रेस पर भी जबरदस्त निशान साधा और कहा कि मैं कांग्रेस की तरह व्यक्तियों को चिन्हित कर आरक्षण नहीं दूंगा जो भी गरीब वर्ग के लोग हैं उनको आरक्षण दिया जाएगा और कांग्रेस जातिगत आरक्षण दे रही थी गरीबों को आरक्षण नहीं मिल पा रहा था यहां पर मौजूद लगभग 50 से 60000 की जनता ने इस भाषण को सुना और पूरा मैदान योगी योगी चिल्लाने लगा ब्यूरो रिपोर्ट मनोज सिंह के साथ अशोक विश्वकर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *