विश्व रक्तदाता दिवस” 14 जून को मनाये जाने के संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश प्राप्त है। प्राप्त दिशा निर्देशानुसार रक्तदान के 20 वर्ष पुरे होने पर “धन्यवाद रक्तदाताओ ” स्लोगन पर दिनाकं 14 जून 2024 को जिला रेडक्रास सोसायटी मण्डलीय जिला चिकित्सालय आजमगढ़ में प्रातः 10.00 बजे एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी आजमगढ़ महोदय मुख्य अतिथि एवं मुख्य चिकित्साधिकारी- आजमगढ़ महोदय विशिष्ट अतिथि के रूप में एवं प्रमुख अधीक्षक मण्डलीय जिला चिकित्सालय, प्रभारी अधिकारी ब्लड बैक, रक्त केन्द्र के समस्त कर्मचारी तथा जनपद आजमगढ़ के विभिन्न रक्दान करने वाली संस्थायें उपस्थित हुए। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी आजमगढ़ महोदय के द्वारा उपस्थित सभी लोगो को रक्त दान के महत्व के बारे में जागरूक किया गया एवं रक्तदान करने के लिए शपथ दिलाया गया। जिलाधिकारी महोदय के द्वारा रक्तदान करने वाली संस्था श्री संतनिराकरी मिशन के संयोजक श्री राजन प्रसाद जो सबसे अधिक रक्तदान कराया गया के साथ कुल 38 रक्तदान कराने वाली संस्थाओं को मोमेन्टो एवं प्रशत्रि पत्र देकर सम्मानित किया गया 14 जून 2024 “विश्व रक्तदाता दिवस” के शुभ अवसर पर कुल 49 लोगो के द्वारा रक्तदान किया गया, जिन्हे प्रमुख अधीक्षक मण्डलीय जिला चिकित्सालय चिकित्सालय आजमगढ़ के द्वारा धन्यबाद दिया गया एवं प्रशित्र पत्र दिया गया। प्रमुख अधीक्षक मण्डलीय जिला चिकित्सालय आजमगढ़ महोदय के द्वारा उपस्थित लोगो को बताया गया कि रक्त मानव जीवन का आधार है। इस लिए रक्तदान करना बहुत पून्य का काम है और इसे सबसे महान काम में माना जाता है क्योकि रक्तदान करने से हम किसी की जिन्दगी बचाते है। रक्त शरीर के बाहर तैयार नही किया जाता है, यह सिर्फ मानव शरीर से ही प्राप्त किया जाता है। अतः रक्तदान के महापर्व में निश्चित रूप से भागकर रक्तदान करे ताकि जरूरतों को समय से पूरा कर के लोगो की जान बचायी जा सके। इसी क्रम में दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट के कार्यकत्रिओं द्वारा भी रक्तदान किया गया इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष ने कहा कि रक्तदान महादान होता है इससे बढ़कर कोई दान नहीं होता है हमारी संस्था सामाजिक कार्य करती है और यह भी एक सामाजिक कार्य ही है अगर हमारे सामाजिक कार्यकर्ता अपना ब्लड डोनेट करते हैं तो किसी जरूरतमंद की जान बच सकती है वहीं उन्होंने कहा कि हम लोग पूरे साल ब्लड डोनेट करते रहेंगे ताकि हम लोगों के जीवन की रक्षा कर सके और क्या कुछ कहा है उन्होंने आप सुनिए
