मऊ देवेंद्र कुशवाहा

बकरीद सोमवार को मनाई जा रही है । लोग ईदगाहों में नमाज अदा कर अल्लाह से अच्छे करम को अख्तियार करने और बुराइयों को छोड़ने के साथ मुल्क की सलामती की दुआ मांगेंगे। त्योहार को लेकर बाजार में खरीदरों की भीड़ है। ईदगाहों की साफ-सफाई कर ली गई। प्रशासन की तरफ से विशेष इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा और शांति व्यवस्था को लेकर सभी ईदगाहों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं

बकरीद को लेकर रविवार की शाम बाजारों में रौनक रही। कोपागंज चौक से लेकर घास बाजार तक मिठाई, फल और कपड़ों की दुकानों में ग्राहकों भीड़ रही। बच्चों में कपड़े खरीदने को लेकर विशेष उत्साह दिखा। सेवई की दुकानों पर भी लोगों ने खरीदारी की।

भातकोल मोड ईदगाह में सुबह 06-00नमाज अदा की गई और उसके बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *