संवाददाता देवेंद्र कुशवाहा 

कोपागंज स्थानीय थाना क्षेत्र के कुर्थीजाफर में एक युवती के पति का अवैध सम्बन्ध देवरानी से होने पर व युवती के विरोध जताने पर पति, देवर , देवरानी व अन्य परिजनों ने उसकी जम कर पिटाई कर दिया। तथा उसे फांसी लगाने जा रहे थे। युवती ने बच बचाकर दूसरे की मोबाईल फोन द्वारा अपनी माँ को जानकारी दिया। युवती की माँ ने 5 लोगों के खिलाफ कोपागंज थाना में मुकदमा दर्ज कराया है।

स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम देवकली विशुनपुर निवासिनी देवन्ती पत्नी विक्रम ने दर्ज कराये गये मुकदमा में कहा है कि उसकी बेटी सोनी की शादी 16 मई 2023 को कुर्थीजाफर निवासी नीरज पुत्र मुन्नू के साथ हुई। ससुराल आने के बाद सोनी को पता चला कि पति नीरज का अवैध सम्बन्ध देवरानी के साथ है। उसने पति से इस बात का विरोध किया तो पति, देवर, देवरानी व अन्य ससुराल के लोगों ने उसकी लाठी डंडे से जमकर पिटाई कर दिया। आरोप है कि पिटाई के बाद विवाहिता को कमरे में बंद कर फांसी लगाने जा रहे थे, किसी तरह से भागकर दूसरे के फोन से मां को घटना की सूचना दिया।
विवाहिता की माँ ने पति सहित 5 लोगों के खिलाफ थाना में नामजद मुकदमा कायम कराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *