संवाददाता देवेंद्र कुशवाहा
कोपागंज। स्थानीय क्षेत्र के नगर पंचायत कुर्थीजाफरपुर के मोहल्ला राजेंद्र नगर में सी एन डी एस विभाग द्वारा जलनिकासी की समस्या को लेकर 63 लाख की लागत से बनाया जा रहा नाला समझौते के अनरूप ठेकेदार द्वारा कार्य नहीं कराने पर शनिवार को एक पक्ष द्वारा कार्य रुकवा दिया गया।
बताते चले नगर पंचायत कुर्थीजाफरपुर में जलनिकासी की समस्या को दूर करने के लिए सी एन डी एस विभाग द्वारा एक करोड़ 83 लागत से तीन चरणों नाला का निर्माण किया जा रहा है। पहले चरण में मोहल्ला राजेंद्र नगर 63 लाख की लागत से नाला का निर्माण हो रहा था। लेकिन निर्माण के रास्ते में दो पक्ष अशोक सिंह और रामाश्रय चौबे के बीच वर्षो से जमीन का विवाद होने के चलते रास्ता नहीं होने पर कार्य आगे नहीं बढ़ पा रहा था।विगत बुधवार को अधिशासी अधिकारी शिवमूर्ति और लेखपाल गौरव राय मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों से घंटो वार्तालाप करते हुए वर्षो पुराना विवाद हल कराया था । विवाद हल होने पर रास्ते के लिए रामाश्रय चौबे ने 5 कड़ी तो अशोक सिंह ने 7 कड़ी जमीन रास्ते के लिए दिया।साथ नाला रास्ते के बीचोबीच बनवाये जाने को लेकर समझौता हुआ था। लेकिन सम्बंधित ठेकेदार द्वारा समझौते के विरुद्ध नाला का निर्माण रास्ते के एक तरफ करवाया जा रहा था। जिससे नाराज एक पक्ष अशोक सिंह द्वारा शनिवार को कार्य बंद करवा दिया गया। कार्य बंद होने से मोहल्ले में जलनिकासी की समस्या जस की तस बनी हुयी है। इस वावत पूछे जाने पर अधिशासी अधिकारी शिवमूर्ति ने कहा की नाले खुदाई थोड़ी इधर उधर हो गयी है हमने सी एन डी एस विभाग के जेई से बीचोबीच में नाला निर्माण करने को कह दिया है जिससे किसीको कोई परेशानी न होने पाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *