थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा जान मारने की नियत से बम फेकने व मारपीट करने के 04 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया

ब्यूरो हामिद अली,
गोण्डा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तरबगंज श्री सौरभ वर्मा के नेतृत्व में गठित थाना उमरीबेगमगंज पुलिस टीम द्वारा मु0अ0स0 146/2024 धारा 147, 148, 149, 323, 504, 506, 452, 427, 307 भादवि व 4/5 विस्फोटक अधि0 से सम्बन्धित वांछित आरोपी अभियुक्तगण 01. आकाश सिंह उर्फ बाबा, 02. सौरभ पाण्डेय, 03. अरूण कुमार कोरी को उसके घर से तथा अभियुक्त 04. विकाश मिश्रा को रानीपुर चौराहा से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा बरामद किया गया।

दिनांक 22.05.2024 को वादी मेहीलाल पासवान पुत्र स्वंग हरदीन निवासी पुरेडाल थाना उमरीबेगमगंज गोण्डा द्वारा थाना उमरीबेगमगंज पर सूचना दी गई कि दिनांक 21.05.2024 को मै अपनी दीवार बनाकर उस पर सीमेंट की चादर डाल कर परिवार के साथ गुजर बसर कर रहे था,की विपक्षीगण रामकरन आदि मोटरसाइकिल व बोलेरो से 20-25 की संख्या में अपने-अपने हाथ में हथियार, हाॅकी, डण्डा व हाथगोला बम लेकर मेरे घर पर हमला कर दिया और दीवार, सीमेन्ट की चादर व घर में रखा सारा समान तोड़ दिया तथा गाली-गुप्ता देते हुए जान मारने के नियत से घर पर बम फेक दिया,जिससे काफी चोटे आयी है। उक्त सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 146/2024, धारा- 147, 148, 149, 323, 504, 506, 452, 427, 307 भादवि व 4/5 विस्फोटक अधि बनाम संतोष पासवान आदि 04 नामजद व 20-05 अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसके क्रम में दिनांक 27.06.2024 को थाना उमरीबेगमगंज पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्तों 01. आकाश सिंह उर्फ बाबा, 02. सौरभ पाण्डेय, 03. अरूण कुमार कोरी को उसके घर से तथा अभियुक्त 04. विकाश मिश्रा को रानीपुर चौराहा से गिरफ्तार कर विकाश मिश्रा के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी है।

गिरफ्तार अभियुक्त

01. आकाश सिंह उर्फ बाबा पुत्र रंजीत सिंह निवासी कडहरन पुरवा मौजा कटहा थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।

02. सौरभ पाण्डेय पुत्र अनिल कुमार पाण्डेय निवासी बगही पुरवा जमाल खानी थाना तरबगंज गोण्डा
03. अरुण कुमार कोरी पुत्र मनोज कुमार कोरी निवासी बगही पुरवा मौजा जमालखानी थाना तरबगंज गोण्डा

04. विकास मिश्रा पुत्र गौरीशंकर मिश्रा निवासी गोरथनिया खानपुर थाना बजीरगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0स0- 146/2024 धारा 147, 148, 149, 323, 504, 506, 452, 427, 307 भादवि, 4/5 विस्फोटक अधिनियम 1984 व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना उमरीबेगमगंज, जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम

01. उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार गौतम

02. उ0नि0 उमेश सिंह

03. उ0नि0 अभिलेख तिवारी

04. हे0का0 कलेन्द्र यादव

05. का0 अजय कुमार

06. का0 सुरेश याद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *