संवाददाता गणेश गुप्ता 

लालगंज, आज़मगढ़। लालगंज बाईपास पर स्थित सुमन हॉस्पिटल पर आज डॉक्टर्स डे बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। अस्पताल के कर्मचारियों के द्वारा केक काटकर आज बड़े धूमधाम से डॉक्टर्स डे मनाया गया। महिला स्टाफ द्वारा बताया गया है कि आज का दिन हम लोगों के लिए बड़ा ही गर्व का दिन है की भगवान के अलावा डॉक्टर को इस सृष्टि पर भगवान का दूसरा स्वरूप कहा जाता है। उन्होंने बताया कि किसी भी परिस्थिति और स्थिति में डॉक्टर का यह कर्तव्य होता है कि अपने मरीज को अच्छे से ट्रीटमेंट करें। और किसी भी समय किसी भी परिस्थिति में सब काम छोड़कर डॉक्टर मरीजो के प्रति समर्पित होते हैं इसलिए इस सृष्टि पर डॉक्टर को भगवान् का दूसरा स्वरूप समझा जाता है। आज मौके पर सुमन हॉस्पिटल के प्रबंधक डॉक्टर राम केवल भारद्वाज, अजीत सिंह, नर्सिंग स्टाफ सुमन, अंजू निगम, इंदु सोनकर, आरती यादव ,शालिनी सोनकर ,सपना सोनकर, अंजू चौहान, गरिमा राजभर, रूबी मौर्य ,सहित तमाम नर्सिंग स्टाफ उपस्थित रही। और डॉक्टर को केक काट कर बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *