संवाददाता मनोज सिंह
कंपोजिट विद्यालय सुल्तानपुर बनौरा में मां के नाम किया वृक्षारोपण।
पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ अभियान के अन्तर्गत देश में 01 जुलाई, 2024 से 07 जुलाई, 2024 तक वन महोत्सव मनाया जा रहा है, जिसके दृष्टिगत आज जिलाधिकारी श्री प्रवीण मिश्र ने विकासखंड परदहा के कंपोजिट विद्यालय सुल्तानपुर बनोरा में बृक्षा रोपण कर इस महोत्सव का शुभारंभ किया। वहां पर उन्होंने एक वृक्ष मां के नाम पर वृक्षारोपण किया। जिलाधिकारी ने वहां पर उपस्थित लोगों को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक भी किया। इस दौरान उन्होंने कंपोजिट विद्यालय के अध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं से भी संवाद किया। जिला अधिकारी ने कंपोजिट विद्यालय में नामांकन हेतु आए अभिभावकों से भी वार्ता कर परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के नामांकन हेतु प्रेरित किया। कुछ बच्चों का नामांकन भी जिलाधिकारी द्वारा स्वयं किया गया। कंपोजिट विद्यालय के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी बड़े खुश नजर आए। वहां की सारी व्यवस्थाएं बहुत ही अच्छी पाई गई। कंपोजिट विद्यालय में नामांकन की स्थिति एवं उपस्थित बहुत अच्छी पाई गई साथ ही शिक्षक एवं बच्चों का शिक्षण/शैक्षिक गुणवत्ता स्तर भी अच्छा था। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षारोपण कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए तथा धरा को हरियाली से परिपूर्ण करने हेतु वृक्षारोपण कार्यक्रम सफलतापूर्वक किया जाना आवश्यक है। इस दौरान बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया।
